फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तिरंगे के लिए हम जान भी कुर्बान कर देंगे

Sat, 30 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
मेला पंडाल में मकामी मुशायरा व कवि सम्मेलन में रचना पढ़ते कवि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बृहस्पतिवार की रात मकामी मुशायारा व कवि सम्मेलन हुआ। 
विज्ञापन


उद्घाटन सभासद प्रतिनिधि मौ. रिजवान ने फीता काटकर व शमा रोशन सपा नेता असलम मुखिया ने की। अध्यक्षता सभासद जिशान उर्फ नजमी तथा संचालन राशिद कमाल देवबंदी ने किया। अलीम वाजिद की नाते पाक और डा. दिवाकर गर्ग की सरस्वती वंदना से आगाज हुआ।

अब्दुल्ला राज देवबंदी ने पंक्तियां पढ़ी ‘अगर सर की जरूरत है तो फिर सर भी कटाकर हम वतन के वास्ते हर रास्ता आसान कर देंगे। तिरंगे की हमें अजमत है अपनी जान से प्यारी, तिरंगे के लिए हम जान भी कुर्बान कर देंगे’।
विज्ञापन
विज्ञापन


नफीस अहमद ने पढ़ा ‘मेरी हस्ती को मिटाने को सितमगर निकले, आइना सजा के हाथों में पत्थर निकले’। नई अख्तर, डा. शमीम देवबंदी, जकी माहिर, जाहिद दिलबर, शाह फैसल, साहिल माधोपुरी, रजी उस्मानी, जहांगीर मलिक आदि ने भी कलाम पेश किए। सलीम कुरैशी, जर्रार बेग, नसीम चौधरी, ओमपाल सिंह, मास्टर हनीफ आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें