फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से धक्का देकर की थी हत्या, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के मांगेराम ने उसे छत पर बुलाकर जान से मारने की नीयत से धक्का दिया था। आरोप के बाद युवक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार को पड़ोसी मांगेराम घर आया था। उसने बेटे विशाल से जरूरी बात करने की बात कही थी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। मांगेराम जबरन विशाल को अपने साथ ले गया। उसने मकान की चौथी मंजिल पर ले जाकर विशाल को धक्का दे दिया। अस्पताल ले जाते समय विशाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
युवक की मौत के बाद रविवार रात परिवार की ओर से शेखपुरा पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी डीपी तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दोस्त थे, बाद में बढ़ा विवाद
- क्षेत्र के पार्षद प्रदीप उपाध्याय सहित कुछ अन्य लोगों ने बताया कि विशाल और मांगेराम पहले दोस्त ही थे। लेकिन कुछ समय पहले साइकिल उठाने के मामले को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद से ही परिजन मांगेराम को विशाल से मिलने पर एतराज करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें