फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी से ठिठुरे लोग, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Fri, 29 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घने कोहरे से जहां ठिठुरन बढ़ी तो वहीं वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। सड़कों पर आवागमन बेहद कम रहा और सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। वहीं सुबह स्कूलों में बच्चे ठिठुरते पहुंचे। कोहरे से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। ट्रेनें पांच से नौ घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोहरा होने के कारण लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। स्कूली बच्चे कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हादसों के डर से वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म व ऊनी कपड़ों का सहारा लिया। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली। उसके बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज सुबह कोहरा तो दिन में छाए रहेंगे बादल
लोगों को अभी सर्दी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बच्चे और बुजुर्ग विशेष सतर्कता बरतें। अभिभावक बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

डीएम साहब, अब तो छुट्टी करा दीजिए
सर्दी का सितम दिनोंदिन बढ़ रहा है। आलम यह है कि घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी जिले में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है, जबकि अन्य कई जिलों में सर्दी को देखते हुए छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में अभिभावकों ने जिलाधिकारी से छुट्टी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें पहुंचीं लेट
- कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस नौ घंटे
- बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 3:28 घंटे
- लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2:40 घंटे
- जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस 3:29 घंटे
- जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 4:25 घंटे
- शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 8:58 घंटे
- अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 4:30 घंटे
- प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 2:50 घंटे
- जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस सात घंटे
- कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- लक्ष्मीबाई-देहरादून एक्सप्रेस पांच घंटे
- पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
- श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी 1.11 घंटे
- मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 1:38 घंटे
- दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:38 घंटे
- दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 1:17 घंटे
- नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस 2:13 घंटे
- जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 1:29 घंटे
यह ट्रेनें रहीं रद्द
जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें