पुलिस की गिरफ्त में अफसाना और उसका प्रेमी समरयाब।
- फोटो : अमर उजाला
Wife and her lover arrested:कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुनशाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। शराब पिलाने के बाद गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सरसावा क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुरा निवासी फरमान ने 24 मई को अपने बहनोई मुनशाद की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुनशाद का शव ताहरपुर गांव स्थित खेत में पड़ा मिला था। इस मामले की जांच कोतवाली सदर बाजार प्रभारी चंद्रसैन सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम कर रही थी।
जांच के दौरान मुनशाद की पत्नी अफसाना और समरयाब उर्फ समरा निवासी देहात कोतवाली क्षेत्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गमछा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध
पूछताछ में आरोपी समरयाब ने स्वीकार किया कि उसका अफसाना के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी वजह से उसने मुनशाद से दोस्ती बढ़ाई और उसके घर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे मुनशाद को दोनों पर शक होने लगा था, जिसके चलते घर में विवाद बढ़ने लगे।
पुलिस के मुताबिक, मुनशाद शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले अफसाना ने समरयाब से मुनशाद को रास्ते से हटाने की बात कही थी। योजना के तहत समरयाब गांव के बाहर एक सुनसान प्लॉट में शराब पिलाने के बहाने मुनशाद को ले गया। वहां उसे अधिक शराब पिलाने के बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
ये भी देखें...
Saharanpur: नौतपा के पहले रोज ही गर्मी से झुलसा जिला, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब तक का सबसे गर्म दिन