फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: युवक की हत्या की आशंका, खेत में पड़ा था शव... सिर पर गहरी चोट, और वहीं पास पड़ी थी बाइक

Wed, 21 May 2025 02:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में गांव आभा निवासी 35 वर्षीय संजू पुत्र चमनलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह यूपी-उत्तराखंड सीमा के समीप गांव गडोले के एक खेत में मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान थे और पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के भाई तेलूराम ने बताया कि संजू मंगलवार शाम तेजूपुर (जिला हरिद्वार) सामान लेने गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। सुबह उसके शव मिलने की सूचना आई, तो परिवार मौके पर पहुंचा और शव को घर ले आए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा

मौके पर पहुंची गागलहेड़ी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव और घटनास्थल की जांच की। एएसपी मनोज कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से बात की और मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए।

परिजनों का कहना है कि संजू की किसी ने हत्या की है, क्योंकि सिर के पीछे गहरा घाव है, जो दुर्घटना से नहीं बल्कि वार से हुआ लगता है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है। संजू टंकी फिटिंग का काम करता था और अपने गांव में काफी मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें