Saharanpur News: शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर पार्टनरों के बीच बैठक हुई। इसमें मामला सुलझने के लिए बजाय बिगड़ गया और फायरिंग में 22 साल के शिवम की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हत्यारे फिलहाल पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शिवम की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
Murder of Shivam Singh: गणेशपुर गांव के पास शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर हुई बैठक में शांति के बजाय गोलियां चल गईं। अंधाधुंध फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से शिवालिक गूंज उठा। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
हत्या के बाद एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पंकज शर्मा काफी समय से जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। बताया जाता है कि बिहारीगढ़ क्षेत्र में देहरादून, बिहारीगढ़, गाजियाबाद, बड़ौत और बुलंदशहर के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर पार्टनशिप में जमीन खरीद रखी है। इसमें आठ से दस लोग शामिल हैं। प्रॉपर्टी को लेकर रविवार को गणेशपुर गांव के पास शिवालिक फार्म हाउस पर समझौते के लिए बैठक हुई।
विज्ञापन
3 of 7
शिवम हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष भिड़ गए। बैठक के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। एक के बाद एक गोली चलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से शिवालिक गूंज उठा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन अभी तक गोली चलाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 300 राउंड फायरिंग की गई।
4 of 7
इसी फार्म हाउस में शिवम की हत्या की गई।
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी लोगों का गढ़ बना शिवालिक जंगल से सटा इलाका
जिले में शिवालिक जंगल से सटा इलाका दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों के धनाढ्य लोगों की ऐशगाह बन गया है। इन लोगों के यहां बड़े-बड़े फार्म हाउस हैं, जिनमें यह अपनी छुटि्टयां बिताने आते हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर सेवानिवृत्त नौकरशाहों तक ने यहां अपने फार्म हाउस बना रखे हैं। जंगल में अवैध शिकार को लेकर भी कई बार इन फार्म हाउस मालिकों पर उंगलियां उठती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
घायल से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रईसजादों ने बना रखे हैं फार्म हाउस
बिहारीगढ़ क्षेत्र में सुंदरपुर गांव से लेकर माता शाकंभरी देवी तक शिवालिक जंगल के किनारे करीब 40 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों फार्म हाउस बन गए हैं। अधिकांश फार्म हाउस बड़े शहरों के रईसजादों के हैं। इन फार्म हाउस की वजह से यहां जमीनों के रेट भी आसमान छू रहे हैं। इनमें से कई फार्म हाउस को अंदर रेस्टोरेंट के रूप में विकसित कर दिया है, जिनमें किराए पर कमरे तक उपलब्ध रहते हैं। इनकी बाकायदा ऑनलाइन बुकिंग होती है। ऐसे में यहां बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का तो आरोप है कि कुछ फार्म हाउस में तो अनैतिक कार्य तक होते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मौके पर मिला खोखा।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुई घटना ने एक बार फिर शिवालिक के फार्म हाउस की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एक दशक पहले गांव खुशहालीपुर निवासी अमृतपाल की यहां स्थित फार्म हाउस के मालिक ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने फार्म हाउस में तोड़फोड़ तक की थी। बाद में पुलिस ने फार्म हाउस मालिक को जेल भेज दिया था।
एसएसपी के चार्ज संभालने के अगले दिन बड़ी वारदात
एसएसपी अभिनंदन सिंह के चार्ज संभालते ही अगले दिन बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा करना पुलिस के सामने चुनौती है।
इसी प्लॉट के लिए शिवम की हत्या की गई।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
प्रॉपर्टी विवाद के चलते बिहारीगढ़ के गांव गणेशपुर में शिवालिक फार्म हाउस पर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें नागल क्षेत्र के गांव साधारणसिर निवासी शिवम सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गाजियाबाद निवासी योगेंद्र, बुलंदशहर के रहने वाले धर्मेश घायल हुए। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।