फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांपला रोड व मजनूवाला रोड से नगरपालिका ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका की टीम ने एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को नगर के सांपला रोड और मजनूवाला रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त कर करीब तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका के कर्मचारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सबसे पहले सांपला रोड पर पहुंचे। जहां सड़क पर रेहड़ी आदि लगाकर अतिक्रमण करने वालों को सख्ती से साथ हटवाया गया। इसके बाद टीम मजनूवाला रोड पर पहुंची। यहां से भी टीम ने सड़क के दोनों तरफ पसरे अतिक्रमण को हटवाया। कई लोगों ने तो टीम को आता देख स्वयं ही सामान हटाने में जुट गए।
अतिक्रमण प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई है। साथ ही तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कई लोगों को तो चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया यदि वहां पर दोबारा अतिक्रमण मिला तो संबंधित के खिलाफ जुर्माना वसूलने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें