फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने लिया जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
सरसावा में दीवार निर्माण के लिए खोदाई कराते अधिशासी अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। कई दिनों से विवाद का केंद्र बने टीचर कॉलोनी में खाली पड़े एक कीमती भूखंड पर नगरपालिका ने कब्जा लेते हुए पार्क का बोर्ड टांग दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि पालिका की कर निर्धारण सूची में वर्ष 2013 से 1340 नंबर पर एक भूखंड पार्क के नाम से दर्ज है, लेकिन कालोनी में पार्क के चारों ओर आवास बन जाने के कारण भूमि कीमती हो गई तथा कुछ लोग पार्क पर कब्जे की फिराक में है। इसीलिए नगर पालिका प्रशासन ने निविदा निकालकर पार्क के चारों ओर दीवार बनाने की पहल की, लेकिन जब चार दिन पहले शुक्रवार को ठेकेदार की लेबर ने दीवार बनानी शुरू की तो एक महिला ने पार्क की भूमि को अपना बताते हुए काफी हंगामा किया। विकास कार्य का मौके पर निरीक्षण करने आए एसडीएम नकुड़ प्रशिक्षु आईएएस हिमांशु नागपाल के साथ भी महिला ने नोकझोंक की। इसके बाद सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ पार्क की भूमि पर कब्जा लेते हुए चारों ओर नींव खुदवाकर पार्क का बोर्ड टांग दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया की कॉलोनाइजर द्वारा बनाए गए नक्शे में भी उक्त भूमि पार्क के नाम से ही दर्ज है, अब पार्क का जल्द ही सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें