सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी करने वाले लोगों, संस्थाओं को नगर निगम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। जो भी लोग पौधा लगाएंगे वह पौधरोपण का फोटो खींचकर निगम के व्हाट्सएप नंबर 8477008040 पर भेज सकते हैं। निगम उक्त फोटो को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि प्रदूषण जिस तरह से फैल रहा है। उसे रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना बेहद जरूरी है। शासन और प्रशासन अपने स्तर से हरियाली बढ़ाने में लगे हैं, मगर जब तक एक-एक व्यक्ति इसमें सहयोग नहीं करेगा, तब तक प्रदूषण से जंग जीतना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका पोषण करने की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी महानगर वासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर के गमलों से लेकर गली और मोहल्लों की सड़कों, पार्कों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कोई भी सरकारी और गैर सरकारी परिसर बिना पौधरोपण के नहीं रहना चाहिए।
मेयर संजीव वालिया- फोटो : SAHARANPUR