फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर चार्ज के रूप में सालाना दस करोड़ वसूलेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम महानगर के शत-प्रतिशत घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए यूजर चार्ज वसूलेगा। इसके रूप में सालाना दस करोड़ रुपये की कमाई करने का लक्ष्य नगर निगम ने रखा है। अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके लिए भवनों का सर्वे होगा।
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में रैंक सुधारने के मकसद से यह व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक घरेलू और व्यावसायिक भवन को यूजर चार्ज के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहल्लों व कॉलोनियों में रहने वालों और बाजारों में अपने व्यवसाय चलाने वाले लोगों को घर-दुकान में इकट्ठा किया गया कचरा निगम की गाड़ियों या रेहड़ों को देना होगा। इससे पहले नगर निगम की टीमें भवनों का सर्वे करेंगी। पहले चरण में व्यावसायिक भवनों का सर्वे किया जाएगा। निगम द्वारा यूजर चार्ज से दस करोड़ रुपये सालाना एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कर अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि महानगर में करीब 40 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं जिनमें बहुत कम प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज लिया जा रहा है। बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, कर अधीक्षक विनय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें