फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने दिल्ली रोड से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में नगर निगम की टीम शुक्रवार को दिल्ली रोड पहुंची। यहां एक निजी अस्पताल द्वारा सड़क पर पार्किंग बनाने के लिए लगाए गए लोहे के पाइपों को जेसीबी के माध्यम से उखाड़ा गया। इसके अलावा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर दिल्ली रोड पहुंची। यहां हसनपुर चुंगी से कलक्ट्रेट तक अभियान चलाया गया। इस दौरान नालों पर लगाए गए होर्डिंग हटवाए गए। दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। निगम की टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली रही। कुछ दुकानदारों से 1200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, आरआई विकास व लोकेश तथा प्रवर्तन दल के नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज, रणदीप, विक्रम, शिवकुमार, जगपाल व प्रदीप आदि शामिल रहे।
दुकानदारों से मिले नगरायुक्त
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह शुक्रवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा तथा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी को साथ लेकर नेहरू मार्केट पहुंचे। उन्होंने यहां सड़कों पर वाहन पार्क करने वाले व्यापारियों से नगर निगम को सहयोग करने की अपील की। साथ ही व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के बिना महानगर का विकास और सुंदरीकरण मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें