फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए नगर निगम ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
नगर निगम में बूस्टर डोज लगवाने के लिये लगी कर्मचारियो की लाइन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन और प्रशासन का पूरा जोर कोविड टीकाकरण पर है। शहर में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। फ्रंट लाइन वर्क्स को बूस्टर डोज लगाने के लिए नगर निगम में बीते चार दिन से शिविर लगाया जा रहा है, जहां दिन भर लाइन नहीं टूट रही है। इसके अलावा नगर निगम की टीमें सड़कों पर उतरकर और घरों पर जाकर टीकाकरण से छूटे लोगों को टीका लगवा रही है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम में शिविर आयोजित किया गया। इसमें सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई गई। बूस्टर डोज के लिए दो बूथ बनाए गए हैं, जिन पर लाइन नहीं टूट रही है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को दोनों बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कतारों में लगे लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा। साथ ही नगर निगम के सभी स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए। उधर, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में नगर निगम की टीमों ने देहरादून रोड व बेहट रोड पर बाइक सवारों को रोककर उनसे टीका लगवाने की जानकारी ली। अभी तक टीका नहीं लगवाने वालों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा वार्ड 68, वार्ड 58 व वार्ड 59 में भी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी और कर अधीक्षक विनय शर्मा व कर्नल बीएस नेगी ने पार्षदों को साथ लेकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर पार्षद शहजाद चौधरी, इमरान सैफी के अलावा प्रवर्तदल दल के जगपाल, शिव कुमार, पवन, एएनएम बिंदिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबाना मौजूद रही।
कोरोना से बचाव को टीका लगवाएं : सिंह
नगर निगम सहारनपुर के ब्रांड एंबेसडर और आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह ने लोगों से कोविड टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोविड टीका कोरोना से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है। ऐसे में 15 वर्ष और उससे अधिक के प्रत्येक नागरिक को टीका जरूर लगवाना चाहिए। जो लोग बूस्टर डोज लेने की श्रेणी में आते हैं वह बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।

बाइक सवारों को रोककर कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरुक निगम की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें