सहारनपुर। सिपाही राहुल ढाका की हत्या के मामले में कुख्यात मुकीम काला को जिला कारागार से अदालत में पेश किया गया। इस मामले में न्यायालय ने अब 24 मार्च की तारीख निर्धारित की है।
करीब पांच वर्ष पूर्व हरियाणा से लूट करने के बाद सहारनपुर की तरफ भागे मुकीम काला गिरोह ने सर्किट हाउस रोड पर घेराबंदी होने पर तत्कालीन सीओ सदर के गनर राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन दिनों मुकीम काला सहारनपुर जिला कारागार में बंद है। सिपाही राहुल ढाका की हत्या के मामले में मुकीम काला बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत में पेश किया गया। इस मामले में कोर्ट ने 24 मार्च तारीख लगाई है। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अवनीश गौतम पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट परिसर में तैनात रहे। संवाद