फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिर लुधियानवी की जन्म शताब्दी पर संगीत संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गीतकार साहिर लुधियानवी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में अदाकार ग्रुप और सात्विक एंटरटेनर्स की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहारनपुर के साथ ही बाहर से आए गायकों ने साहिर के लिखे गीतों को गाकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। शायर नवाज देवबंदी भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

सबसे पहले अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा ने साहिर लुधियानवी के जीवन की कुछ घटनाओं को साझा किया। संजीव झींगरन ने मन रे तू काहे ना धीर धरे और उड़े जब-जब जुल्फ़ें तेरी जैसे गीत सुनाए। संगीतकार सुजीत कुमार के संगीत संयोजन में चंडीगढ़ से आए राजीव झींगरन ने तुम अगर साथ देने का वादा करो गीत सुनाया। देहरादून से आई माधुरी ने पुराने गीतों को गाकर श्रोताओं का मन मोहा। दिलबहार मलिक ने तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा गीत गाया। कश्मीर से आई फौजिया ने तुम अपना ग़म अपनी परेशानी मुझे दे दो गीत सुनाया। पलक अरोड़ा ने तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले सुनाकर तालियां बटोरीं। योगिता झींगरन ने ए दिल मुझे बता दे तू किस पे आ गया है गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। सोहराब अली ने जाने वो कैसे लोग थे गीत गाया। शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विश्वजीत पुंडीर, डॉ. निलांजना किशोर, सुनील कपूर, मनजीत अरोड़ा, सत्या शर्मा, तसलीम कुरैशी, अहतरामुल हक, केके गर्ग, रहमान अजीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें