फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएसयू का तीसरा दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता

Sat, 20 Sep 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जनमंच में होने वाले राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में लगे कर्मचारी - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आज जनमंच सभागार में होगा। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में कुल 90 स्वर्ण पदक और 25,456 उपाधि दी जाएंगी। उपाधियां कुलाधिपति द्वारा डिजीलॉकर में भी दर्ज की जाएंगी। समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा नजर आया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहेंगी। मुख्य अतिथि यूजीसी के निवर्तमान उपाध्यक्ष तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव होंगे।
समारोह में 90 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 80 कुलपति स्वर्ण पदक और चार प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं। इनके अलावा विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 25,456 उपाधि दी जाएंगी। कुलाधिपति के हाथों मुजफ्फरनगर की 100 आंगनबाड़ियों और सहारनपुर की 200 आंगनबाड़ियों को किट दी जानी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच पिछले दिनों प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। उनके तीन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आने को लेकर शुक्रवार को प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। सर्किट हाउस और सर्किट हाउस रोड पर सफाई और अन्य कार्य किए गए। जनमंच सभागार को जाने वाले मार्ग के गड्ढों को भरा गया। जनमंच सभागार की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. विमला वाई, कुलसचिव कमल कृष्ण आदि जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें