फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गोकश को पकड़ा, साथी भागा

Thu, 12 Feb 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गौकशी सहित कई अन्य मुकदमों में वांछित एक गोकश बुरहान को पकड़ा है। भागने पर पुलिस की फायरिंग में उक्त बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह टीम के साथ गांव नूरपुर भरावड़ की पुलिया संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उनकी टीम ने चेकिंग के लिए एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसको पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान बुरहान पुत्र फक्कड़ निवासी रायपुर के रूप में हुई है। सीओ वैभव पांडे ने बताया कि बुरहान के खिलाफ डेढ़ दर्जन से भी अधिक गोकशी, एनडीपीएस,आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज है।बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर,तीन जिंदा एवं एक खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक बाइक बरामद की है।घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा कॉंबिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें