फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसी ने पहना नृत्यांगना श्री का ताज

Mon, 08 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में जिला अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता ताल से ताल के फाइनल में नृत्यांगना श्री का ताज वैष्णवी नृत्यालय की प्रिंसी को पहनाया गया। सामूहिक नृत्य वर्ग में वैष्णवी नृत्यालय प्रथम, दिगंबर कन्या इंटर कॉलेज के भाविका ग्रुप, ओम डांस ग्रुप द्वितीय और रुद्र डांस ग्रुप और स्टार बी ब्वायज ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सहारनपुर सिटीजन फाउंडेशन द्वारा जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केएल अरोड़ा, जगरोशन धीमान, जेएस गंभीर, पीके शर्मा, रामराजीव सिंघल, सुभाष अग्रवाल, सुरेंद्र चौहान और सुषमा बजाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शुरू हुआ नृत्य का धमाल। वैष्णवी नृत्यालय की गणपति वंदना के बाद ग्रुप ए के प्रतिभागियों ने अपने हाव भाव और ताल के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। ग्रुप ए में वंशिका प्रथम, आस्था द्वितीय, भावनी तृतीय, वरुण, अर्पिता, आरुषी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
 
ग्रुप बी में नंदिनी प्रथम, वसुंधरा और अनुष्का द्वितीय, वंशिका और कशिश तृतीय, दीवांशी चतुर्थ स्थान पर रही। ग्रुप सी में प्रिंसी प्रथम, तेजस्वी द्वितीय, आयुषी तृतीय, सोनाली, राहुल और गीतांजलि चतुर्थ स्थान पर रही। ड्यूट वर्ग में नित्या जैन-पार्थ ने प्रथम, एशित-परी ने द्वितीय, नंदिनी-तेजस्वी और वसुंधरा-वंशिका ने तृतीय और परदेशी-स्वाति ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। सेंट मैरी एकेडमी की प्रस्तुति ने भी सभी को आकर्षित किया। संचालन राकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


सामूहिक नृत्य वर्ग में वैष्णवी ग्रुप ने अपनी प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दिगंबर जैन कॉलेज के भाविका ग्रुप और ओम डांस ग्रुप ने द्वितीय, रूद्र एवं स्टार बी ब्वायज ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। विजेता कलाकारों को तसलीम कुरैशी, अशोक मलिक, सुभाष अग्रवाल, सुरेंद्र चौहान और निर्णायक अनीता अग्रवाल, मंजुला सक्सेना और नीलम अग्रवाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान केलिए पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, नगर विधायक राजीव गुंबर, पंकज बंसल और विपिन अग्रवाल ने केएल अरोड़ा, जगरोशन धीमान, जेएस गंभीर, पीके शर्मा, नीरज गुप्ता, निपुण जैन, मुकेश गोयल, अशेाक मलिक, डा. आरएस त्यागी, महेश भार्गव, संजय अरोड़ा को बेस्ट सिटीजन अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें