फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव मिस्टर, जूही मिस दून वैली चुने गए

Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें ध्रुव सिंघल मिस्टर और जूही अग्रवाल मिस दून वैली चुने गए। 
विज्ञापन


 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर गीतों की पैरोडी से छात्रों का मनोरंजन करते हुए उन्हें योग्यतानुसार टाइटल प्रदान किए गए। छात्र-छात्राओं ने गीतों की धुनों पर रैंप पर कैटवॉक किया।

तत्पश्चात छात्रों ने मनोरंजक खेलों की श्रृंखला में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया। ध्रुव सिंघल को मिस्टर और जूही अग्रवाल को मिस दून वैली का खिताब दिया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा साकिब उस्मानी मोस्ट ओबिडिएंट, अदीबा क्रिएटिव, स्नेह मिश्रा हैंडसम, यश माहेश्वरी डेशिंग, सबीहा बेस्ट डिंपल, तहुरा ब्यूटीफुल आईज, लक्ष्य चौधरी डांसर, कनक त्यागी खिलाड़ी, तान्या लविंग चाइल्ड और अंशिका अग्रवाल को प्रिंसिपल च्वाइस चुना गया। 

प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में प्रत्येक ऊंचाई को स्पर्श कर लेने को प्रेरित किया। संचालन सत्यव्रत, वंशिका और फातिमा ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें