फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काम के अधिक घंटों को लेकर सांसद इमरान का लोस में दिया नोटिस स्वीकार

Tue, 03 Feb 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सांसद इमरान मसूद
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने रेलवे में हो रहे निजीकरण के संबंध में लोकसभा में नियम 377 के तहत नोटिस दिया है। नोटिस को स्वीकार कर सदन के पटल पर रखा गया है।
विज्ञापन


नोटिस ने उन्होंने कहा कि रेलवे में निजीकरण के चलते ठेकेदार कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस में उन्होंने स्वयं सफर किया। उन्होंने देखा कि कर्मचारियों को तीन से चार घंटे की ही नींद मिलती है। ट्रेन में ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मियों और अन्य स्टाफ से 18 घंटे तक कार्य लिया जा रहा है। इसके बदले में उन्हें दस से 12 हजार तक का वेतन मिल रहा है। उन्हें कोई छुट्टी भी नहीं दी जाती। यदि कर्मी छुट्टी करता है तो उस दिन का वेतन काट लिया जाता है।
निजीकरण के कारण सभी गाड़ियों में यही हाल है। सरकार ने जो कानून बनाएं, उनका पालन नहीं हो रहा है। श्रम कानून को आसान और कारगर बनाने के लिए चार श्रम संहिताओं को लागू किया, जिसमें स्थायी कर्मियों के बराबर सभी लाभ प्राप्त होंगे। नए प्रावधान अधिकतर क्षेत्रों में आठ से 12 घंटे प्रतिदिन अधिकतम 48 घंटे सप्ताह तक ही काम लिया जा सकता है। इससे अधिक काम लेने के लिए कर्मचारी की सहमति के बाद कम से कम दोगुना ओवर टाइम देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें