फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव से किया मां जगदंबा का स्वागत

विज्ञापन
हरि मन्दिर में प्रथम नवरात्रे पर ज्योति प्रज्जलित करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति भाव से मां जगदंबा का स्वागत किया। प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापित कर नोरते बोए।
विज्ञापन

रविवार से नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो गया। लोगों ने सुबह शुभ मुहूर्त में अपने घरों पर कलश और मां दुर्गा के रूप की स्थापना कर पूजा अर्चना की एवं व्रत रखे। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के सदस्यों ने अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री के सानिध्य में गणेश पूजन, कलश पूजन, मां भगवती का अभिषेक एवं श्रृंगार और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान आरपी जिंदल, मनीष, सिद्घार्थ टक्कर, संजीव शर्मा, मनीष शर्मा, नेहा जिंदल मौजूद रहे।
आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में पूजा-अर्चना कर 280 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना की गई। शाम के समय भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान दिनेश सेठी, राजीव चानना, प्रमोद शाह, अशोक सचदेवा, राहुल अरोड़ा, सुधांशु कालड़ा, चेतन मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में पंडित अतुल जोशी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का पूजन किया। इसके पश्चात अखंड ज्योत स्थापित की गई। पंडित अतुल जोशी महाराज, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित बलदेव तिवारी, राम प्रताप शुक्ला, राम कुमार गुप्ता, अनिल कुमार मौजूद रहे।
भूतेश्वर महादेव मंदिर में मां वैष्णो देवी से लाई गई ज्योत से 101 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। पंडित योगेश दीक्षित, पंडित सुनील ने गणेश पूजन और मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न कराई। पंडित मोहित, पंडित मनोज, पंडित उमेश पाठक ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मुख्य यजमान राम अवतार मित्तल, अमर गुप्ता, अतीश गुप्ता, रमन सांवारिया, मन्नू सांवारियां मौजूद रहे।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में मंगल कलश की स्थापना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नवदुर्गा नवरात्री सृष्टि के नव सृजन का आधार है। मां के नौ रूपों से जीव को सकारात्मक उर्जा प्राप्त होती है। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद, राजेंद्र धीमान, नरेश चंदेल, संजय राणा, अश्वनी कांबोज, रमेश शर्मा, शुभम राय, गीता, वर्षा, किरण, बबली, सुखविंदर कौर, शुभम, कमलेश मौजूद रहे। इनके अलावा हकीकतनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की गई।

हरि मन्दिर में प्रथम नवरात्रे पर ज्योति प्रज्जलित करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

बाबा भूतेश्वर महादेव मन्दिर में श्री द्रु्गा महोत्सव में ज्योति प्रज्जलित करते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

बाबा भूतेश्वर महादेव मन्दिर में श्री द्रु्गा महोत्सव में जयघोष करते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

तहसील शिव मन्दिर में प्रथम नवरात्रे पर ज्योति प्रज्जलित करते अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें