फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आस्था के आगे प्रशासन की एक नहीं चली

विज्ञापन
सहारनपुर: शाकुंभरी सिद्वपीठ में नदी के पानी से हो कर जाते श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ में बाढ़ से बिगड़े हालात के चलते प्रशासन की चेतावनी भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के मंदिर में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रथम नवरात्र पर भले ही सिद्ध पीठ में नदी में बाढ़ आई हुई और प्रशासन भी श्रद्धालुओं को आगे न जाने की एडवाइजरी जारी कर रहा है, लेकिन सुबह से सिद्ध पीठ में आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के वाहनों को नागल माफी में रुकवा दिया। यहां से श्रद्धालुओं को दो किमी पैदल मंदिर तक जाना है। रास्ते की हर कठिनाई की परवाह किए बिना जान जोखिम में डालकर माता के भक्त नदी पार कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था के आगे प्रशासन की एक नहीं चली। सिद्ध पीठ में मौजूद एसडीएम बेहट देवेंद्र पांडेय, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ विजयपाल सिंह को स्वयं नदी पार कर रहे श्रद्धालुओं को नदी पार कराकर सुरक्षित मंदिर तक पहुंचाने का कार्य संभालना पड़ा। पीएसी और पुलिस के जवानों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें