फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के दिन उठी मां की अर्थी

Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिहारीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुरढ़ीखेड़ा में विवाह से पहले भात लेने की रस्म के दौरान अचानक लड़की की मां की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए देहरादून ले गए जहां उसकी मौत हो गई। बाद में बेहद गमगीन माहौल में शुक्रवार को लड़की की शादी की रस्म पूरी कर विदाई की गई।
विज्ञापन


गांव के सुरेश सैनी की बेटी की बारात नकुड़ से आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बृहस्पतिवार शाम सुरेश सैनी की पत्नी चिंता देवी भात की रस्म पूरा कर रही थी। इसी दौरान अचानक चिंता बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन में चिंता को लेकर देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शुक्रवार को पहले चिंता देवी का अंतिम संस्कार किया गया बाद में गमगीन माहौल में शादी की रस्म को पूरा कर बेटी को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें