फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मोर्चरी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, लगेगा नया डीप फ्रीजर

Thu, 30 Oct 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 320 बेड के एसबीडी जिला अस्पताल में स्थापित मोर्चरी की व्यवस्था दुरुस्त होंगी। करीब 15 साल पुराने डीप फ्रीजर को हटाकर नया स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल मोर्चरी में तीन डीप फ्रीजर हैं।
विज्ञापन

जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में मोर्चरी है। हादसे के बाद शवों को मोर्चरी में रखा जाता है। इनमें डीप फ्रीजर लगे हुए हैं, ताकि शव सुरक्षित रहे। एसबीडी जिला अस्पताल की मोर्चरी में चार शव, दो शव और एक शव रखने के अलग-अलग डीप फ्रीजर हैं। चार शव वाला डीप फ्रीजर करीब 15 साल पुराना हो गया है। नीचे की तरफ से खराब हो गया है। शव रखने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या गर्मी के सीजन में आती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चरी में पुराने फ्रीजर को हटाकर नया लगाने की योजना बनाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि नया डीप फ्रीजर जल्द लग जाएगा।
-

जिला अस्पताल की मोर्चरी में नया डीप फ्रीजर लगाने की तैयारी चल रही है। चार शव रखने वाला फ्रीजर काफी पुराना हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया के तहत नया फ्रीजर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें