सहारनपुर मे राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 15 व 16 मार्च को होने वाले सत्संग के लिये पहुंचते श्रद
एक बार में 60 हजार अनुयायी कर सकेंगे लंगर
डेरा परिसर के अंदर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/सरसावा। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में होने वाले दो दिवसीय सत्संग में इस बार छह लाख से अधिक अनुयायियों के आने की उम्मीद हैं। डेरा परिसर के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। एक बार में 60 हजार अनुयायी लंगर कर सकेंगे।
राधा स्वामी सत्संग व्यास में 15 और 16 मार्च को सत्संग होगा, जिसमें डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो संगत को निहाल करेंगे। देश-विदेश से अनुयायी सत्संग में पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यों से सेवादारों के जत्थे आ चुके हैं।
संगत के ठहरने की व्यवस्था डेरा परिसर के अंदर ही रहेगी। 24 घंटे लंगर सेवा शुरू हो चुका है। किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सेवादारों ने दिशा सूचक बोर्ड लगाए हैं। यहीं नहीं सेवादार खड़े होकर लोगों को रास्ता बताने में सहायता करेंगे। लंगर में 10 हजार सेवादार लगेंगे। डेरा परिसर में कैंटीन की व्यवस्था की गई है। अनुयायियों की सुविधा के लिए 60 ट्रैक्टर-ट्राली, 60 बसें लगाई गई है।
सहारनपुर मे राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 15 व 16 मार्च को होने वाले सत्संग के लिये पहुंचते श्रद