इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में जितेंद्र, मुकुल, यतेंद्र, विराट सिंह, योगेंद्र कुमार, आदित्य पंवार, सोनिया, विभूति कपिल, बृजमोहन सैनी, गौरव गिल्होत्रा, अमित, आनंद सागर, सुधाकर कपिल, हर्षित सिंघल, सतीश कुमार, दानिश खान, मो. आकिल, शाहनवाज, भूपेंद्र, मनोज कुमार, प्रवीन, राजीव, राजेश, अक्षय, हर्ष, संगम, अंकित, विजय, टोरीराम, रविंद्र, शकील, नदीम राना, नरेशपाल, कुलदीप शर्मा, राहुल कुमार, अमित, सुनील, नितिन, राहुल जैन, तरंग राठी, योगराज सिंह, विक्रम, विजय परमार, संजय पुंडीर, अब्दुल हबीब, मुर्सलीन, सावन, राममूरत यादव, दिनेश, आदित्य, अश्वनी, अमित, हिमांशु, संदीप, पारस, नितिन गुप्ता, मनोज, जय दीपक, कुलदीप सिंह, अनुज शर्मा, विपुल, नितिन शर्मा, सुहेल, शहजाद अहमद, विशाल राणा, हेमंत, खालिद, मुकुल सिंह, अभिजीत, मो. नईम, शोभाराम, राकेश, सुर्यांश, गौरव, रोहित सैनी, शशी कुमार, अरविंद कुमार, राधेश्याम, शुभम, मो. तारिक, स्वाति, अनिता, परीक्षित, मनीष, अंकित जैन, प्रवीन कुमार, अजय, आलोक, नैतिक आदि शामिल रहे।
रक्तदाता बोले
- सिंचाई विभाग के कर्मचारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर के बारे में उन्होंने अमर उजाला में पढ़ा था। वह पहली बार रक्तदान करने पहुंचे हैं और उन्हें अच्छा लग रहा है।
- द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी विभूति कपिल अपने पिता के साथ रक्तदान करने पहुंची। विभूति ने बताया कि रक्तदान करने के फायदों के बारे में पढ़ा है, जिसके बाद पहली बार रक्तदान किया है।
- विनीत रामपाल 21वीं बार रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कई साल से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं और उन्हें अच्छा लगता है कि उनका खून किसी की जिंदगी बचाने के काम आ रहा है।
- जाटव नगर निवासी सोनिया ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार रक्तदान कर चुकी है। रक्तदान करने के बाद हमेशा शरीर में स्फूर्ति का अहसास हुआ है। साथ ही रक्तदान से दूसरों की जिंदगी बचाने का मौका मिलता है।
रक्त नहीं मिलने की वजह से देशभर में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में घायलों और मरीजों की जान चली जाती है। ऐसे में रक्तदान करना महादान है। एक व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करके चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और सभी रक्तदाता बधाई के पात्र हैं। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।