फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुखार से अब तक 20 से अधिक मौतें

विज्ञापन
फाइल फोटो - जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वायरल, मलेरिया का जिले में प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जिले भर में 20 से अधिक मौतें बुखार के चलते हो चुकी है। जबकि हजारों लोग रोजाना अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज एवं जिले के सामुदायिक केंद्रों पर भी बुखार के मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

सहारनपुर के ग्राम खारीबांस में बुखार के सैकड़ों मरीज अब तक सामने आ चुके हैं और चार लोगों में डेंगू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। जिले भर में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अंबेहटा में अल्लादिया, सरसावा के ग्राम मंधेर निवासी प्रीतम, खारीबांस में 32 वर्षीय ममता की मौत हो चुकी है, ग्राम अध्याना निवासी राजकुमार, बड़गांव में समुंत, गंगोह के ग्राम बहलोलपुर में हाईस्कूल की छात्रा अन्नू, ग्राम पीरमाजरा निवासी राबिया, गागलहेड़ी के ग्राम हरियाबांस में सात लोगों की, चांदपुर में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ग्राम बेहड़ा संदल सिंह में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।
लेकिन बुखार पीड़ितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग एक हजार मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर भी सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल के मरीजों की संख्या अधिक
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एसके वार्ष्णेय का कहना है कि कुछ दिन से अस्पताल में पहुंचने वालों में अधिकांश वायरल से पीड़ित हैं। रोजाना 800 से एक हजार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें