फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक धान बेचने वाले किसानों की होगी वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव होने से जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बंपर खरीद हो रही है। इसके चलते एहतियात बरतते हुए 100 क्विंटल या उससे अधिक धान की बिक्री करने वाले बडे़ किसानों का धान तौल कराते समय क्रय केंद्र पर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही ऐसे किसानों का रेंडम आधार पर सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसके लिए जनपद में 24 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर बंपर धान खरीद हो रही है। धान खरीद लक्ष्य की 462 प्रतिशत हो चुकी है। बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रेट होने के चलते बड़ी संख्या में किसान अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच रहे हैं। जनपद का धान खरीद का लक्ष्य 2000 मीट्रिक टन है, जबकि अब तक 2755 किसानों से 9236 मीट्रिक टन धान अब तक खरीदा जा चुका है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि 100 क्विंटल या उससे अधिक मात्रा में धान बेचने वाले किसानों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिससे भविष्य में यदि कोई सत्यापन हो तो साक्ष्य के तौर पर प्रयोग हो सके।
विज्ञापन

-----------
----फैक्ट फाइल----
जिले का धान खरीद लक्ष्य---2000 मीट्रिक टन
अब हुई धान की खरीदारी---9236 मीट्रिक टन
बेचने वाले किसानों की संख्या---2755
धान का मूल्य----17.25 करोड़
भुगतानित राशि---16.16 करोड़
नोट: खाद्य विपणन विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें