फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच आठ विकेट से जीती मुरादाबाद की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार से श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आगाज हो गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच मेें मुरादाबाद की आर्यंस एकेडमी ने आठ विकेट की शानदार जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी मनोज पुंडीर तथा सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहला मैच खालौर क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के बीच खेला गया। मुरादाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुलंदशहर की पूरी टीम 19.2 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई। अनुभव व तरुण ने 26-26 व यश ने नाबाद 25 रन बनाए। मुरादाबाद के लिए गेंदबाजी में नबील व मनी चौधरी ने 3-3 विकेट लिए। निर्धारित 20 ओवर में 158 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 14.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए। इनमें सचिन ने 63 और सुमित ने 32 रन की पारी खेली। बुलंदशहर की ओर से गेंदबाजी में जतिन व आकाश ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मनी चौधरी को चुना गया। इस दौरान नीरज शर्मा, राजीव गोयल उर्फ टप्पू,, रणधीर कपूर , भूपेंद्र कच्छल, सचिन सैनी, मोहम्मद शोएब, मृदुल गर्ग, रविश, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें