फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी में बनाया मंकीपाक्स वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, सरसावा। देश में मंकीपॉक्स वायरस से पीड़ित मरीजों के लगातार सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश शासन भी सक्रिय हो गया है। शासन के आदेश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में स्पेशल मंकीपॉक्स वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

देश में मंकीपॉक्स वायरस की आहट ने जनसामान्य में एक बार फिर से डर का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि चिकित्सक आमजन को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहे हैं कि वे बिना डरे कुछ सावधानियां बरतें तो मंकीपॉक्स वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं। उत्तर प्रदेश शासन भी इस ओर सक्रिय हो गया है। शासन के आदेश के उपरांत राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में एहतियातन दस बेड का एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा सुशील शर्मा ने बताया कि प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने बुधवार दोपहर के समय इस संबंध में आदेश निकाला तो तत्काल ही अस्पताल में प्रथम मंजिल पर स्थित टीबी चेस्ट वार्ड में 10 बेड का आइसोलेटेड मंकीपॉक्स वार्ड बना दिया गया। इसके लिए चिकित्सकों की टीम का रोस्टर बनाने के साथ ही दवाइयों की उपलब्धता, वेंटिलेटर, पैरामेडिकल स्टाफ जांच टीम आदि की भी तैनाती के आदेश निकाल दिए गए हैं। हालांकि अभी तक मंकीपॉक्स वायरस को लेकर किसी तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। डा सुशील ने जनता को पैनिक ना होने की अपील करते हुए कहा कि अभी पूरा क्षेत्र मंकीपॉक्स वायरस से अछूता होता है। ऐसे में बिना डरे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए सामान्य जनजीवन में मस्त रहें। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि आइसोलेटेड वार्ड पूरी तरह से आम स्थान से दूर है। संभावित मंकीपॉक्स वायरस पीड़ित मरीज को मेडिकल सुरक्षा के साथ पूरी तरह से अलग रखा जाएगा जिससे कोई और उसके संपर्क में ना आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें