फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लिसाढ़ में बंदरों का आतंक, बैठक कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लांक। लिसाढ़ गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर घरों की छतों और बालकनी में खड़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। साथ ही खेतों में काम करने वाले किसानों को भी निशाना बना रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने एक बैठक कर बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि छत और बालकनी में खड़े होने पर बंदर हमला कर देते हैं। खेतों में भी बंदरों के झुंड किसानों पर झपट पड़ते हैं, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने जल्द अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करने का निर्णय लिया। बैठक में महीपाल, इकबाल, राजेंद्र, राजीव, संजीव, लविश, रमेश मलिक और मुनेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें