फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदियों की निगरानी भी बढ़ाई

विज्ञापन
जिला कारागार और किशोर कारागार का निरीक्षण करने के बाद लौटते डीएम अखिलेश कुमार सिंह और एसएसपी दिन? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही जिला कारागार में बंदियों की निगरानी भी बढ़ा दी। डीएम अखिलेश कुमार सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने जेल में पहुंचकर वहां बंदियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जेल प्रशासन ने अफसरों के सामने दावा किया कि यहां कोरोना संक्रमण या इसके संदिग्ध मरीजों की कोई स्थिति सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने अफसरों को बताया कि लॉक डाउन के बाद से बंदियों से मिलने वाले परिजनों की मुलाकात की व्यवस्था बंद है। इसके चलते बाहर से संक्रमण की संभावना बेहद कम है। वहीं, कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर ही सात साल तक की सजा वाले बंदियों को कई चरणों को पेरोल पर भेेेजा। बंदियों के कम होने से भी काफी राहत मिली है।
डीएम और एसएसपी ने मुख्य कारागार के साथ ही पास में ही स्थित किशोर कारागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के बीच सोशल डिस्टेंस बनाने, नियमित साफ सफाई, जरूरी दवा और कारागार परिसर में स्वच्छता अपनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें