फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धर्मों को लड़ाकर जीते मोदी ः राहुल

Tue, 24 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के तुरंत बाद सहारनपुर में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पदयात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बेहद सधी भाषा में पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस को एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाने वाला करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि दो धर्मों के लोगों को लड़ाकर ही यूपी में 73 सीटें जीती हैं।
विज्ञापन


 किसानों के गन्ना भुगतान और कर्ज की परेशानी पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बैंक के दरवाजे किसानों के लिए बंद हैं। सूटबूट के लोग जाते हैं तो बैंकों में रेड कारपेट बिछता है और किसान जाता है तो उससे कोई बात नहीं करता। चीनी मिलें बंद पड़ी हैं, पापुलर के रेट भी बहुत कम हो गए हैं। मोदी के अच्छे दिन वाले सभी वादे झूठे साबित हो गए हैं। भूमि अधिग्रहण बिल पर हमारे विरोध के बाद मोदी ने सूटबूट छोड़ दिया है।

अब रंग-बिरंगे कुर्ते पायजामे में विदेश की सैर कर रहे हैं। मोदी विदेशों में घूम रहे हैं और मैं खेत में किसानों के साथ हूं।
पिलखनी से सीकरी खुर्द तक करीब छह किलोमीटर लंबी पदयात्रा और तीन अलग-अलग गांवों में किसान पंचायत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर शब्द बाण चलाए। दोआब की जमीन पर खड़े होकर सांप्रदायिक सौहार्द का पाठ पढ़ाया और किसानों के बीच बैठकर उसके खेत-खलिहान की बात की।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि डेढ़ साल पहले अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार आई। मगर, अब अच्छे दिन पर देश में लोग हंसते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में मनरेगा को बेकार बताया था। वे किसी मजदूर से बात करें तब शायद उन्हें इस कार्यक्रम का पता लगेगा। शुगर मिलें बंद पड़ी हैं, गन्ना किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है। हरियाणा की भाजपा सरकार भी यूपी के किसानों से नाइंसाफी कर रही है।

कांग्रेस को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज को माफ किया था। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को हमने घड़ी की तरह बढ़ाया। प्राकृतिक आपदा में तुरंत हम पहुंचे और मुआवजा दिया। मनरेगा ने किसान और मजदूरों की जिंदगी बदली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसान, गरीब और मजदूर के साथ है। यही कारण है कि जब मोदी इंग्लैंड जा रहे हैं तब राहुल गांधी खेतों में आ रहा है। यह देश किसान और मजदूरों का है, हमें यहां सूट-बूट की सरकार नहीं चाहिए।

मोदी और भाजपा पर आक्रामक राहुल गांधी ने प्रदेश की सपा सरकार पर थोड़ी नरमी बरती। बोले, साढ़े तीन साल पहले अखिलेश यादव ने युवा सोच की बात की थी। मगर, प्रदेश में गन्ना भुगतान, मजदूरों को काम और किसानों की समस्याएं मुंह खोले खड़ी हैं। अभी उनके पास डेढ़ साल का वक्त है, उन्हें किसानों की समस्या को हल करने के लिए काम करना चाहिए। सुबह 11.50 से पिलखनी शुरू होकर राहुल गांधी की पदयात्रा सीकरी खुर्द में जनसभा के बाद समाप्त हुई। इससे पहले हरड़ाखेड़ी और सीकरी कला में किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें