देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर तैनात सीआरपीएफ के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर पुलिस बृहस्पतिवार को मुस्तैद दिखाई पड़ी। सुबह से ही सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीआरपीएफ के हवाले हो गया। रैली के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रूट डायवर्ट से दूसरे रास्तों से निकाला।
मुजफ्फरनगर चुंगी पर सुबह 10 बजे से रैली में जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां खड़ी होने लगी थी। दोपहर 12 बजे ही गाड़ियों को सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
इस दौरान सहारनपुुर से आने वाले वाहनों को जामिया तिब्बिया से वाया शुगर मिल होते हुए घलौली को निकाला गया। मुजफ्फरनगर के आने वाले वाहनों को घलौली से रणखंडी होते हुए जामिया तिब्बिया से निकाला गया। इसके अलावा स्थानीय वाहनों के लिए रूट मजनूवाला रोड से डायवर्ट कर दिया गया।
फ्लैग मार्च किया
गंगोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर आगमन और नगर के गांव हमजागढ में चल रहे तब्लीगी इज्तमा के दृष्टिगत रेपिड एक्शन फोर्स ने पुलिस के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। आरएएफ के वाइस कमांडेंट दीपक कुमार, सौरभ राजपूत, पंकज और नगर इंचार्ज तेजवीर सिंह यादव साथ रहे।