सहारनपुर। शाकंभरी मां के आंगन में आप सभी को राम-राम। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच संभाला तो उन्होंने मां शाकंभरी का नाम लेकर स्थानीय लोगों की नब्ज पर हाथ रख दिया। पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। काष्ठनगरी के नाम से मशहूर सहारनपुर की धरती पर प्रधानमंत्री हर वर्ग के दिलों पर नक्काशी कर गए। 37 मिनट के संबोधन में उन्होंने तीन तलाक से मुस्लिमों को साधा तो वहीं वोकल फॉर लोकल का नारा देकर काष्ठ हस्तशिल्प कला से जुड़े उद्यमियों और कारीगरों को भी लुभाने का प्रयास किया।
शनिवार को प्रधानमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग मैदान में अपने शब्दों से हर वर्ग को भावनात्मक रूप से जोड़ा। मोदी के संबोधन में इस बार अलग अंदाज दिखा। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार कर भीड़ के अंदर जोश भरा तो अगले ही पल स्थानीय मुद्दों को लेकर अलग-अलग वर्ग को साधने का काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष इडी एलायंस कमीशन के लिए है, जबकि भाजपा मिशन के लिए मैदान में है। प्रधानमंत्री के इस बयान से पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा। भीड़ का यह जोश देखकर मोदी ने मुस्लिमों को साधना शुरू किया। सहारनपुर सीट मुस्लिम बाहुल्य है। चुनाव कोई भी हो, मुस्लिमों की अहम भूमिका मानी जाती है। मोदी ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा काम तीन तलाक को खत्म करना है। तीन तलाक से बेटी, मां, बाप और भाई, हर कोई प्रभावित होता है। आज मुस्लिम बेटियों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। काष्ठ हस्तशिल्प कला भी मोदी के संबोधन में रहा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे और आगे ले जाने के लिए भाजपा ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया। भाजपा आने वाले दिनों में एकता मॉल भी बनाने जा रही है। उसमें सहारनपुर में निर्मित प्रोडक्ट केरल में दिखेगा और बंगाल में भी देखने को मिलेगा।
घर-घर जाकर कहना मोदी का प्रणाम
संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ को उस समय एकदम शांत कर दिया, जब उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मेरा एक निजी काम है, आप लोग कर पाओगे। जिसमें हमारे प्रत्याशी राघव लखनपाल और कैराना से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का मतलब नहीं है। चुनाव का भी उससे लेना-देना नहीं है। उस समय भीड़ भी अवाक रह गई कि आखिर सहारनपुर में प्रधानमंत्री को क्या काम हो सकता है। सभी ने एक स्वर में हामी भरी। तब मोदी ने बड़े सहज भाव से कहा कि यहां से जाकर आपको अपने आस पड़ोस के घरों में जाना है। वहां पर जो भी व्यक्ति मिले उसे नरेंद्र मोदी का प्रणाम कहना। मोदी के इस सादगी भरे अंदाज से पंडाल नारों से गूंज उठा।
मै हूं मोदी परिवार , दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में प्रधानमंत्री की जनसभा में मो
मै हूं मोदी परिवार , दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में प्रधानमंत्री की जनसभा में मो
मै हूं मोदी परिवार , दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में प्रधानमंत्री की जनसभा में मो