फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीएम के बाद सीएम ने की समीक्षा बैठक, दिया जीत का मंत्र

Sun, 07 Apr 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की 25 मिनट समीक्षा की। उन्होंने जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बैठक की, जिसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व चुनाव संचालन समिति के सदस्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर और कैराना लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ जीतना है। इसके लिए दिन रात कड़ी मेहनत करें और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व घोषणा पत्र से जनता को अवगत कराएं।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कोई नाराज है तो उसको मनाएं। सर्व समाज पार्टी के साथ है। नाराज हुए लोगों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराएं। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक बार फिर आएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले एक बार फिर सहारनपुर आएंगे, जो जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा नानौता, देवबंद या गंगोह में हो सकती है। लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदाधिकारियों को दोबारा आने की जानकरी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें