फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव को लेकर स्टार पेपर मिल में हुई मॉक ड्रिल

विज्ञापन
- स्टार पेपर मिल में मॉक ड्रिल में शामिल कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल में क्लोरीन गैस रिसाव एवं फायर नियंत्रण मॉक ड्रिल कराई गई। मॉक ड्रिल में शामिल कर्मियों गैस रिसाव होने की घटना पर नियंत्रण करने के बारे में समझाया।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे क्लोरीन गैस रिसाव एवं फायर नियंत्रण की प्रक्रिया के तहत मॉक ड्रिल को महाप्रबंधक वर्क्स आईजे सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। मिल परिसर के कर्मचारियों एवं निवासियों की संभावित जानमाल की हानि रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत सहायता उपलब्ध कराने एवं गैस रिसाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रण करना बताया गया।
इस दौरान संस्थान के कारखाना प्रबंधक वीके चौहान, महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन मोहन शर्मा, वरिष्ठ महाप्रबंधक पीएनडी बीके महेश्वरी, वरिष्ठ महाप्रबंधक कामर्शियल पीके गर्ग, उप-प्रबंधक राम शंकर मिश्रा, संरक्षा अधिकारी मंगेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी सरदार सिंह, सिविल डिफेंस के सहायक निदेशक योगेश कुमार, हंसराज सिंह एवं अग्निशमन विभाग से ऋषभ पवार, धर्मवीर सिंह, कवर पाल सिंह, अंकुर कुमार आदि मौजूद रहे।

- स्टार पेपर मिल में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें