फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के बहाने कराते थे दांव... मोबाइल-नकदी लेकर हो जाते थे फरार! सहारनपुर में गिरोह गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 05:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खेल दिखाने के नाम पर राहगीरों से मोबाइल और पैसे ठगता था। चार आरोपी गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ पुलिस ने ठगी के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सड़क किनारे खेल दिखाने के बहाने लोगों से मोबाइल और नकदी ठगता था। इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से आठ मोबाइल, एक रस्सी और पेंसिल बरामद की है, जो ठगी के खेल में इस्तेमाल होती थी।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आठ जुलाई को फतेहपुर निवासी शाहनवाज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसे एक खेल में शामिल कर उसका मोबाइल और 500 रुपये ठग लिए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

ऐसे बनाते थे शिकार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक साथ टेंपों में सवार होकर सड़कों पर निकलते थे और राह चलते लोगों को मुफ्त में लिफ्ट देते थे। फिर रास्ते में उन्हें रस्सी में पेंसिल फंसाने वाला खेल खिलाते थे, जिसमें इनाम का लालच दिया जाता था। जीतने के बदले मोबाइल और नकदी दांव पर लगवाते और बाद में उन्हें धोखा देकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने रिसॉर्ट के पास से सोनू निवासी नवादा रोड, अजीम निवासी देहरादून चौक, नौशाद निवासी सड़क दूधली और साकिर उर्फ मुन्नू निवासी दाबकी जुनारदार को गिरफ्तार किया है। अजीम और नौशाद आपस में रिश्तेदार हैं।

पुलिस अब बरामद मोबाइलों के असली मालिकों का पता लगा रही है, ताकि अन्य पीड़ितों को भी न्याय मिल सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें