फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मो. शाद पांच साल बाद फिर बना धर्मबीर

Mon, 04 Dec 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन करता मो. शाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में पांच वर्ष पूर्व मुस्लिम धर्म अपनाने वाले एक परिवार ने घर वापसी करते हुए आर्य समाज मंदिर में फिर से हिंदू धर्म अपना लिया। उन्हें वैदिक हवन यज्ञ और मंत्रोचार के बीच शुद्धिकरण कराकर हिंदू धर्म में शामिल किया गया।
विज्ञापन


गंगोह के मोहल्ला कोटला में ब्लाक कार्यालय के निकट रहने वाले मोहम्मद शाद पुत्र यासीन मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के निवासी हैं। वह गंगोह के लखनौती मार्ग पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में कुछ पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने अपनी पत्नी ममता, बेटी शिवानी और दो बेटों सहित इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लिया था।

इसके बाद उन्होंने अपना नाम धर्मवीर से मोहम्मद शाद, पत्नि मरियम और बेटी का जैनब रख लिया था। उन्होंने बताया कि काफी समय से वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे। अब अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपनाने का मन बना लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के लोगों से संपर्क किया और उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद रविवार को आर्य समाज सुखेड़ी में वैदिक हवन यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच मोहम्मद शाद, उसकी पत्नी मरियम और बेटी जैनब का शुद्धिकरण कराते हुए उन्हें हिंदू धर्म में शामिल कर लिया गया।

उनके दोनों बेटे आज मौजूद ना होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। बताया कि बाद में उनकी भी घर वापसी कराई जाएगी। घर वापसी उपरांत आर्य समाज सुखेड़ी द्वारा उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जिसके अनुसार अब मोहम्मद शाद का नाम धर्मवीर पुत्र विजयपाल, उसकी पत्नी मरियम का नाम ममता और बेटी जैनब का नाम शिवानी रखा गया है।

विहिप के जिला अध्यक्ष मांगेराम टरडक, जिला सेवा प्रमुख तरसपाल, आरएसएस के खंड कारवाह रोबिन सिंह, बौद्धिक प्रमुख रामकुमार वर्मा, कर्मसिंह आर्य, नकलीराम, मनोज चौधरी, अरविंद बालियान, सहित विहिप, आरएसएस और भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें