फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला अस्पताल व सीएचसी पर बनेंगे एमएनसीयू वार्ड

Wed, 11 Dec 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जिला महिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट वार्ड (एमएनसीयू) बनेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने सीएमओ और चिकित्सा अधीक्षकों को खाका तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि महिला अस्पताल व सीएचसी पर बनने वाले एमएनसीयू वार्ड में जच्चा और बच्चा को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एमएनसीयू वार्ड निर्माण में कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब (सीईएल) का वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कार्य को जनवरी में पूर्ण कर लिया जाए।
जिन अस्पतालों में एमएनसीयू वार्ड बनकर तैयार हो जाएंगे, वह 26 जनवरी को सम्मानित होंगे। एमएनसीयू वार्ड में नवजात शिशु को मां के साथ-साथ उपचार कराया जाएगा। प्रशिक्षित स्टाफ नर्स, चिकित्सक तैनात होगा। नवजात शिशु के अनुसार तापमान रखा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें