फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 5113 निर्वाचित प्रतिनिधि करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके लिए तीन मार्च को मतदान होगा। इसमें सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने इसका निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें चार फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी और नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी रहेगी। मतदान तीन मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी। वर्ष 2016 में हुए चुनाव में इस सीट से बसपा के महमूद अली को विधान परिषद सदस्य चुना गया था। इस चुनाव में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 5113 निर्वाचित मतदान वोट डालेंगे। इनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करते हैं।
2016 में महमूद अली हुए थे निर्वाचित
सहारनपुर- मुजफरनगर स्थानीय प्राधिकारी के निर्वाचन वर्ष 2016 में महमूद अली निर्वाचित हुए थे। उस समय 3841 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इनमें से निर्वाचित हुए बसपा के महमूद अली को 2777 वोट मिले थे। सपा प्रत्याशी गौरव कुमार जैन को 436, एसएस वर्मा को 581, मोहम्मद आरिफ को 19, कल्याण सिंह को सात, सुशील कुमार को 16 मत प्राप्त हुए। नोटा को भी दो वोट मिले थे।
विज्ञापन

राजनीतिक दल हुए सक्रिय
सहारनपुर। विधानसभा चुुनाव के बीच ही एमएलसी के चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए है। हालांकि अभी तक कोई दल इस चुनाव की तैयारी में नहीं था, मगर अचानक चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए है। चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जनपद वार निर्वाचित प्रतिनिधि
सहारनपुर ------ 2406
मुजफ्फरनगर ---- 1833
शामली -------- 874
------------------------------------
नोट: 11 नवंबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें