फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड में विधायक दोषी होंगे तो जाएंगे जेल : मौर्य 

Thu, 12 Apr 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्नाव कांड में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी होंगे तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। सरकार की मंशा किसी को बचाने अथवा फंसाने की नहीं है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की मांग पर घटना की जांच सीबीआई के सुपुर्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कैैैराना लोकसभा उप चुनाव में गोरखपुर और फूलपुर चुनाव जैसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।  

सहारनपुर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव के किशोरी गैंग रेप कांड के मामले में कानून अपना काम करेगा। सरकार का रुख पहले दिन से सख्त है, जिन लोगों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जहां तक विधायक कुलदीप सिह सेंगर का सवाल है, यदि वह दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। अपराध करने वालों को किसी भी स्तर पर बचाने की कोशिश नहीं होगी। एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने कैराना उप चुनाव के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

गोरखपुर और फूलपुर में पार्टी की हार के कारणों का पता है। कैराना उप चुनाव में उन कारणों को दूर कर जनता के सहयोग से पार्टी प्रत्याशी मृगांका को जीत दिलाई जाएगी। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।  

पुलिस फूल से तो नहीं देगी गोली का जवाब 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मानवाधिकारों को लेकर एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज कायम  हुआ है। सपा कार्यकाल में पुलिस डरती थी, अब बदमाशों में पुलिस का खौफ है। पुलिस किसी बदमाश को नहीं मारना चाहती है। यदि बदमाश गोली चलाएंगे तो स्वाभाविक है कि पुलिस कम से फूल बरसाकर तो जवाब नहीं देगी। जाहिर है कि गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा। कई बार बदमाश गोली लगने से घायल हो जाते है तो कुछ की उपचार के दौरान मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें