नागल। रेलवे रोड पर आयोजित कार्यक्रम में 21 से 31 मार्च तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय यूथ महिला पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि खेल में भी युवा अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण कर मेहनत के साथ जुटने की बात कही। एकेडमी कोच सुनील स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में कृतिज्ञा पंवार ने स्वर्ण पदक, अदिति त्यागी ने कांस्य पदक, वैभव स्वामी ने रजत पदक, वेदांत चौधरी ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन्हें फूल मालाओं के साथ कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला सचिव अशोक सक्सेना, मनोज उपाध्याय, हरीश चंद्र स्वामी, अरुण त्यागी, जितेंद्र त्यागी, प्रमोद कुमार, अश्वनी चौधरी, पीयूष चौधरी, रूचिन पुंडीर, अनिल शर्मा, मनीष गर्ग, गौरव कपिल, दीपक स्वामी ,डॉ. जतिन, नदीम, रिजवान, कृष्णपाल, अभिषेक वालिया, हेमंत अरोड़ा, दीपक राणा रहे। संवाद