फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वनों को पॉलीथीन मुक्त बनाने को किया मिशन प्रकृति शुद्धि का शुभारंभ

विज्ञापन
मोहंड रेंज में मिशन प्रकृति शुद्धि अ​भियान में श्रमदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिहारीगढ़। प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने और नाज़ुक वन पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के उद्देश्य से शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज द्वारा मिशन प्रकृति शुद्धि नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वन क्षेत्रों को पॉलीथीन और अन्य गैर-जैव अपघटनीय कचरे से मुक्त बनाना है। शिवालिक के वन अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध हैं और क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वनों में बढ़ता प्लास्टिक और पॉलीथीन कचरा वन्यजीवों, मिट्टी की सेहत और प्राकृतिक जल स्रोतों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालिक वन प्रभाग के डीएफओ विपुल सिंघल ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत मोहंड वन रेंज से एक केंद्रित प्रयास के रूप में की गई है और आने वाले चरणों में इसे प्रभाग की अन्य दो वन रेंजों तक भी विस्तारित किया जाएगा। मोहंड रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह, जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कांबोज, मुकेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें