सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में चल रहे एक स्पा सेंटर पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि संचालक किशोरियों को लालच देकर गलत काम कराता है। घर से गायब हुई एक किशोरी भी स्पा सेंटर से मिली। पुलिस ने आरोपी संचालक को हिरासत में लिया है, लेकिन किशोरी के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।