फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: डूडा के लापता लिपिक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा माैत के घाट, सामने आई ये वजह

Thu, 30 Apr 2026 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के डूडा कार्यालय से लापता लिपिक विक्रांत की सहारनपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी प्रेमिका राखी कश्यप को भी फार्म हाउस में चाकू से गोदकर मार डाला गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
लिपिक व युवती के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के डूडा कार्यालय से लापता लिपिक की माैत को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लिपिक विक्रांत निवासी प्रयागराज की सहारनपुर जिले के बड़गांव में 15 अप्रैल की रात में गोली मारकर हत्या की गई थी।  

विज्ञापन


इसके बाद 26 अप्रैल को मिर्जापुर के रजापुर नौगांव के फार्म हाउस में उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना में बागपत के दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमे एक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इस मामले कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।


यह भी पढ़ें: Saharanpur: बागपत की थी रजबहे में मिली युवती, पार्टी के बहाने बुलाया, फिर चाकू से हत्या कर फेंका था शव 
विज्ञापन

बागपत के डूडा कार्यालय में तैनात लिपिक विक्रांत की पत्नी ने कोतवाली बागपत में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से पति विक्रांत का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इसी दाैरान पुलिस को एक शव बरामद हुआ जिसकी पहचान विक्रांत के रूप में हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो कई बड़े खुलासे हुए।

युवती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार डूडा का लापता लिपिक विक्रांत अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इस संबंध में बागपत में पार्टी आयोजित की गई, जिसमें बागपत के सुधारस चाैहान, कपिल चाैहान और राखी कश्यप शामिल हुए। शराब के नशे में किसी बात को लेकर सुधारस चौहान, कपिल चौहान और विक्रांत में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि राखी कश्यप ने लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की जांघ में गोली मार दी। आनन-फानन में तीनों घायल विक्रांत को गाड़ी में लेकर सहारनपुर जिले के बड़गांव में पहुंचे। वहां पर उन्होंने सिर पर भारी हथियार से पीटकर विक्रांत की हत्या कर दी और शव को कपड़े में लपेटकर नहर में फेंक दिया। इसके बाद तीनों वापस बागपत आ गए।
विज्ञापन

बागपत में पुलिस ने डूडा लिपिक की तलाश शुरू कर दी और कई लोगों से पूछताछ भी की। आरोपी सुधारस चाैहान को डर था कि पुलिस लिपिक की हत्या की वारदात का जल्द खुलासा कर देगी और राखी के साथ वे दोनों भी फंसेंगे।

इसलिए दोनों ने प्लानिंग के तहत राखी कश्यप को लेकर अपने मित्र कपिल चौहान के मिर्जापुर के रजापुर नौगांव स्थित फार्म हाउस में पहुंचे। वहां पर दोनों ने चाकू से गोदकर राखी कश्यप की हत्या कर दी और शव रजबहे में फेंक दिया। सहारनपुर पुलिस आरोपी कपिल चौहान को पकड़कर ले गई, जिसमे पूछताछ में दोनों हत्याकांड के राज उगले। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें