फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के भ्रामक प्रचार का होगा पर्दाफाश: गोयल

विज्ञापन
खलासी लाइन में बैठक के दौरान विचार रखते उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल स? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विपक्ष के भ्रामक प्रचार का होगा पर्दाफाश: गोयल
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रम बूथ स्तर पर होंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लॉक स्तर पर किसानों से संवाद कर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन

खलासी लाइन में पार्षद यशपाल पुंडीर के आवास पर आयोजित बैठक में चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ समितियों को मजबूत करना लक्ष्य है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के लिए काम कर रहे हैं। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। अभी बूथ पर वोट बनाए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री ब्लॉक स्तर पर किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, महामंत्री किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप रावत, बबिता सैनी, नूतन शर्मा, शारदा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, यशपाल पुंडीर, कुशल पठानिया, रमन सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें