फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल झपटे, वृद्धा से ठगे

Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। ऑटो से उतरकर घर जा रही महिला के कान से बाइक सवार दो युवक सोने का कुंडल झपटकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, अंबेहटा में स्कूटर सवार ने वृद्धा को लिफ्ट देने के बहाने उसके कुंडल ठग लिए।
विज्ञापन



थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दास्सामाजरा निवासी वीशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ससुराल से घर आई हुई थी। उसकी मां रामवती उसे साथ लेकर सहारनपुर सामान की खरीदारी करने गई थी। वहां से लौटते समय रजबहा स्टॉप पर ऑटो से उतरकर दोनों पैदल गांव की ओर जा रही थीं। इसी दौरान कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े दो युवकों ने रामवती के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और भाग गए। जांच अधिकारी एसआई विकास कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

उधर, अंबेहटा के मोहल्ला कोटला निवासी महिला हमीदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह नानौता जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी स्कूटी सवार एक युवक वहां आया और उसने उसे लिफ्ट दे दी। मदनी मदरसे के पास जाकर युवक बोला कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है इसलिए कानों के कुंडल निकालकर थैले में रख लो। हमीदा ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गई तथा कुंडल निकालकर थैले में रखने के लिए दे दिए। कुंडल लेने के बाद स्कूटी चालक उसे वहीं छोड़कर भाग गया। सीओ पवन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कूटी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें