फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चचेरे भाईयों से बाइक, नगदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। शनिवार की रात कोतवाली बेहट क्षेत्र में तीन बदमाशों ने बाइक सवार दो चचेरे भाईयों को तमंचा दिखाकर बाइक, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों से घटना की जानकारी करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

समसपुर नौगांवा निवासी यूनुस पुत्र यूसुफ अपने चचेरे भाई मुंतजीर पुत्र सगीर के साथ हरियाणा ट्रैक्टर खरीदने के लिए गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक पर वापस आ रहे थे। कोतवाली बेहट क्षेत्र में गंदेवड़-चिलकाना रोड पर रसूलपुर-कवादपुर गांव के बीच पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और तमंचे के बल पर 9500 रुपये, बाइक व दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए तथा फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों भाई रसूलपुर बस स्टैंड पर पहुंचे और यहां मौजूद ग्रामीणों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित यूनुस की तरफ से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें