फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री ने किया गोशाला का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने रविवार को नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला का भ्रमण किया। उन्होंने गोशाला को आदर्श गोशाला बताया, साथ ही गोवंश की अधिक संख्या को देखते हुए गोशाला को विस्तार देने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री रविवार सुबह गोशाला पहुंचे और गोशाला का भ्रमण किया। सबसे पहले उन्होंने गोमूत्र से बनाए जा रहे गोनाइल प्लांट को देखा। नगरायुक्त राजेश यादव व निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने उन्हें गोनाइल बनाने की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद मंत्री ने गोबर से स्टिक और दीये बनाने के प्लांट को देखा। गोबर से बनाई जा रही गैस के संयंत्र को भी देखा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देशन में गोशाला को विकसित और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गोशाला में 90 गोवंश रखने की क्षमता है, लेकिन यहां 382 गोवंश रखा जा रहा है। गोशाला का भ्रमण करने के बाद मंत्री ने गोशाला में तैयार किए जा रहे उत्पाद आदि की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश की किसी गोशाला में ऐसा सब नहीं देखा है। निरीक्षण के दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और क्षेत्रीय पार्षद मोहर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें