फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शीर्ष स्तर पर न्यूनतम तापमान, एक दशक से अधिक का रिकॉर्ड टूटा

Thu, 20 Nov 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कहने को नवंबर सर्दी का महीना है, लेकिन तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार नवंबर के न्यूनतम तापमान ने कई वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उपलब्ध 11 साल के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर आधे से अधिक बीत चुका है, लेकिन अधिक न्यूनतम तापमान अभी तक 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है।
बीते 11 वर्ष के उपलब्ध आंकड़ों में अभी तक 19 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा है। वर्ष 2020 में तो न्यूनतम तापमान दस और 2021 में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा था, जिसमें लोगों को सर्दी से राहत नहीं थी, लेकिन इस बार केवल सुबह-शाम और रात में अच्छी सर्दी पड़ रही है, जबकि दोपहर में धूप पसीने छुड़ा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व के वर्षों में 15 नवंबर तक बारिश हो जाती थी, जिसकी वजह से सर्दी जोर पकड़ती थी, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें